dilip kumar and kamini kaushal
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में साथ किया काम
दिलीप साहब ने साल 1944 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ थी। वहीं, कामिनी कौशल ने 1946 में आई फिल्म ‘नीचा नगर’ से शुरुआत की थी। 1948 में आई फिल्म शहीद में दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। कामिनी की खूबसूरती देखकर दिलीप कुमार पहली नजर में उनपर अपना दिल हार बैठे थे। इसी फिल्म में काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई, यह उन्हें भी नहीं पता चला। दिलीप कुमार और कामिनी ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया था, जिसमें ‘शहीद’, ‘शबनम’ और ‘नदिया के पार’ शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।