फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया से धमकी मिलते ही इस एक्टर ने मांगी थी अमित शाह से मदद, दिल्ली पुलिस पर दिया बड़ा बयान

Fri, 02 Aug 2019 12:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
KRK
बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस बार केआरके माफियाओं से मिल रही धमकी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्टर ने दिल्ली पुलिस सहित अमित शाह से भी मदद की गुहार लगाई है। लेकिन एक्टर का कहना है कि पुलिस ही उनको माफियाओं को पैसे देने की बात कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
KRK
दरअसल केआरके ने ट्विटर पर बताया है कि दिल्ली के दो भाइयों ने उन पर जबरदस्ती अपनी दिल्ली की संपत्ति आधे दाम पर बेचने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अपने पोस्ट में कमाल ने उनकी फोटो भी शेयर की है। वही एक्टर का आरोप है कि पुलिस भी माफियाओं का साथ दे रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
KRK
31 जुलाई को केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'दिल्ली के ये दो गुंडे और प्रॉपर्टी माफिया भाई रमेश चंदर और भंवर चंदर मुझ पर दिल्ली में ही आधी कीमत पर अपनी संपत्ति बेचने का दबाव बना रहे हैं। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वो मुझे और मेरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री अमित शाह की मदद चाहता हूं।'
 

4 of 6
KRK
इसके बाद आज (2 अगस्त) को एक्टर ने अपने ही ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'मैंने दिल्ली पुलिस और अमित शाह से मदद की गुहार लगाई थी। ऐसे में एक पुलिस अधिकारी का मेरे पास फोन आया और उसने कहा कि इन माफियाओं के दिल्ली पुलिस में भी दोस्त हैं। तो इससे अच्छा है कि आप या तो अपनी प्रॉपर्टी बेच दो। या फिर पुलिस आप पर ही आरोप लगाकर आपको जेल में डाल देगी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
krk
वहीं इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे देश के कानून की जानकारी देने के लिए धन्यवाद सर। आप चाहें मेरे खिलाफ 100 फर्जी केस क्यों न दर्ज कर लें लेकिन मैं अपनी प्रॉपर्टी नहीं बेचूंगा। मैं पुलिस और गुंडों से नहीं डरता हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। मेरे साथ अगर आगे कुछ भी गलत होता है तो पुलिस ही इसकी जिम्मेदार होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
krk
गौरतलब है कि केआरके ने फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं एक्टर ने  'बिग बॉस 3' से जमकर सुर्खियां बंटोरी थी। लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नजर न आने वाले केआरके अक्सर अपने फिल्म रिव्यूज और बयानों से सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें