फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाटला हाउस' का किरदार ठुकरा चुका है ये एक्टर, शाहरुख-सलमान को बताया 'जीरो'

Mon, 12 Aug 2019 06:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख-सलमान और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके के दो ट्वीट्स सुर्खियों में हैं। एक ट्वीट में उन्होंने बाटला हाउस का जिक्र किया है तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान को कुछ ऐसा कहा है जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
krk
12 अगस्त को करीब 11 बजे केआरके ने शाहरुख खान और सलमान खान पर निशाना साधते हुए लिखा- एक एक्टर को सुपरस्टार बनने के लिए स्क्रिप्ट के बारे में अच्छी जानकारी की जरूरत नहीं होती है। अगर ऐसा होता तो सलमान और शाहरुख कभी भी सुपरस्टार नहीं बनते। क्योंकि दोनों को ही स्क्रिप्ट के बारे में जीरो नॉलेज है। वहीं अमिताभ बच्चन जी और आमिर खान को स्क्रिप्ट की बहुत अच्छी नॉलेज है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
KRK
केआरके के इस पोस्ट को लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। यूजर्स ने उन्हें कमेंट सेक्शन में खूब नसीहते दीं। किसी यूजर ने लिखा- कभी तो अच्छी बात किया कर। तो वहीं एक और यूजर ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- तुम्हारा दिमाग नीचे गिर गया था।
 

4 of 5
KRK
12 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर केआरके ने बाटला हाउस से जुड़ा एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में केआरके ने लिखा- 'बाटला हाउस के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने मुझे फिल्म में टेरिरिस्ट का किरदार ऑफर किया था। लेकिन इसके लिए मुझे दाढ़ी लगानी पड़ती। दाढ़ी लगाने के लिए मैंने इनकार कर दिया और फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। मैं किसी ऐसे किरदार को नहीं निभा सकता जो किसी धर्म पर वार करता हो। क्योंकि कोई भी धर्म बुरा नहीं होता है। हर धर्म हमें अच्छी बातें सिखाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KRK
केआरके के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुम्हें कोई सीरियस नहीं लेता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया। वहीं एक और यूजर ने लिखा- धर्म बुरे नहीं होते, लोग होते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें