फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके की जान को खतरा, बेटे फैसल ने ट्वीट कर मांगी मदद

Thu, 08 Sep 2022 06:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद कुमार (केआरके) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बेटे फैसल ने अपने पिता के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि उनके पिता की जान खतरे में हैं। बता दें कि 9 दिनों तक जेल में रहने के बाद आज ही केआरके को जमानत मिली है। 
विज्ञापन

2 of 4
केआरके, फैसल कमाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लंबे समय के बाद शनिवार को केआरके के  ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक दो ट्वीट किए गए हैं। यह ट्वीट केआरके के बेटे फैसल ने किए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पिता की जान को खतरे में बताया है। उन्होंने लिखा, 'मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मुंबई में मेरे पिता को कुछ लोग जान से मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे पिता की मदद करें। मैं और मेरी बहन उनके बिना नहीं रह सकते।'
विज्ञापन

3 of 4
केआरके, फैसल कमाल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने दूसरे ट्वीट में फैसल ने लिखा, 'हमारे पिता ही हमारी जिंदगी हैं। मैं जनता से भी रिक्वेस्ट करता हूं कि वह मेरे पिता को सपोर्ट करें जिससे उनकी जान बच सके। हम नहीं चाहते कि उनके साथ भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा सलूक हो।'
विज्ञापन

4 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में केआरके को अदालत से बेल मिली है। इस  बात की पुष्टि खुद उनके वकील अशोक सरावगी ने की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज यानी गुरुवार को वह जेल से बाहर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केआरके को छेड़छाड़ और अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा व अन्य के बारे में कथित आपत्तिजनक ट्वीट से संबंधित मामले में जमानत मिल गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें