लंबे इंतजार के बाद अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है। दूसरी तरफ फिल्म में प्रभास ज्योतिषी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। तमिल भाषा में फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है लेकिन हिंदी भाषा में फिल्म ने धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की है, जिस पर कॉन्ट्रोवर्शियल क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की कमाई कम होने की वजह बताई है।