फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयानों को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर गुस्साए सेलेब्स, बोले-'तुम जैसे लोग नफ़रत फैलाते हैं'

Sun, 21 Apr 2019 07:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media
जब से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से लोक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित किया है तब से उन्हें लेकर चारों ओर आलोचना हो रही है। ऐसे में साध्वी के विवादित बयान भी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान दिया था, जिसपर राजनीति गलियारे में हल्ला मच गया था। साध्वी के इस बयान पर अब फिल्म निर्माता और अभिनेता कमाल आर खान और अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली ने हमला बोला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
KRK
केरआके ने ने ट्वीट कर लिखा 'हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होकर भी देशद्रोही हो गये!! और देशद्रोह की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर राज नेता बनते ही देशभक्त हो गयी! ये सबूत है, की जनता आज भी गुलाम है! फर्क सिर्फ इतना है कि अंग्रेजो या मुगलो की नहीं, बल्कि राज नेताओं की!' 

 
विज्ञापन

3 of 5
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media
वहीं, फराह खान ने हमला बोलते हुए लिखा 'तुम्हारी गंदी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम ना करे । तुम जैसी ने हिन्दु धर्म का नाम बर्बाद किया हैं जैसे ओसामा बिन लादिन्न और हाफिज सईद ने इस्लाम का नाम बर्बाद किया। धर्म भेद भाव रखना नहीं सिखाता हैं। तुम जैसे लोग नफरत फैलाते हैं । हमारे देश को तुम जैसे तोड़ना चाहतें हो ।' 

4 of 5
gh
इससे पहले अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी लोगों से अपील की थी कि वह सही को वोट करें। उन्होंने ट्वीट कर भोपालवासियों के लिए एक चुनावी नारा भी दिया था। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उन्होंने लिखा था- 'आतंक के मामले में संदिग्ध को चुनाव मैदान में उतारना सटीक नहीं है, इसके साथ ही लिंचर को माला पहनाना और हत्यारे को झंडे से ढकना भी सही नहीं है, लेकिन भोपाल, खूबसूरत लोगों का शानदार शहर है, सोच-समझकर वोट डालना, यह है नया नारा- अब की बार, प्यार ही प्यार...।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
richa chaddha
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट से बीजेपी पर करारा तंज कसा है। इससे पहले उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर भी ट्वीट किया था। बता दें कि ऋचा को फिल्म फुकरे की भोली पंजाबन के नाम से पहचान मिली थी। वह फिल्मों में बोल्ड सीन के लिए भी जानी जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें