फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: कमल हासन की सरकार को चेतावनी, बोले- 'जब तक यह अत्याचार बंद नहीं होगा...'

Sun, 22 Dec 2019 02:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamal haasan - फोटो : ANI
नागरिकता कानून को लेकर फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। कुछ फिल्मी हस्तियां इस कानून का समर्थन कर रही हैं तो कुछ जमकर विरोध। देश के मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने वाले सुपरस्टार और राजनेता कमल हासन ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर इस कानून के बहाने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई अत्याचार खत्म होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कमल हासन ने ट्वीट कर लिखा है, 'ऐसे समय में उन्हें समझना चाहिए कि संसद में बहुमत उन्हें मेरे राष्ट्र को नष्ट करने का अधिकार नहीं देता है। सीएए के बाद, उनकी अगली दिमागी उपज NRC है। आप दस्तावेजी साक्ष्य या उसके अभाव के आधार पर किसी के वंश को अस्वीकार नहीं कर सकते। जब तक यह अत्याचार बंद नहीं होगा तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी।'

विज्ञापन

3 of 5
मद्रास विश्विद्यालय - फोटो : ANI
इससे पहले कमल हासन नेमद्रास विश्वविद्यालय का दौरा किया था। उन्होंने यहां CAA का विरोध कर रहे छात्रों से मुलाकात भी की थी। हालांकि, हासन को मुख्य परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दी गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पीछे से ही बात की।

4 of 5
kamal haasan
हासन ने कहा था कि वह विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ एकजुटता का भाव दिखाने के लिए गए थे। जब पुलिस से हासन को विश्वविद्यालय परिसर में न घुसने देने पर सवाल किया गया तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी को प्रवेश देने या न देने में उनका कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : Twitter
कमल हासन ने कहा कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। जबतक मैं मर नहीं जाता, खुद को छात्र ही समझूंगा। मैं यहां छात्रों का समर्थन करने आया हूं। मैं इनके लिए लगातार आवाज उठाता रहूंगा और मैंने राजनीतिक पार्टी भी बना ली है तो इनकी आवाज उठाना मेरा कर्तव्य बनता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें