फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे कमल हासन, केरल के सीएम से की मुलाकात

Fri, 01 Sep 2017 07:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद कमल हासन भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। वो पिछले काफी समय से तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी में चल रहे विवादों के बीच खुद दोनों ही धड़ों से भिड़ते रहे हैं। उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। आगे जानें, क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


तमिलों के असली 'थलाइवा' बनेंगे रजनीकांत, MGR की तरह बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत!

राजनेताओं से करेंगे मुलाकात

kamal haasan
कमल हासन ने राजनीति से जुड़ने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने केरल के सीएम से इस बारे में बातचीत की है। और मैं आगे और भी राजनीतिज्ञों से मिलता रहूंगा। उसके बाद ही फैसला लूंगा। आगे जानें- नरेंद्र मोदी के खिलाफ जा सकते हैं कमल हासन...
  Have been talking to Kerala CM about it, taking advice, will meet more politicians before I make my call: Kamal Haasan on joining politics pic.twitter.com/rVeAnAXQZ0 — ANI (@ANI) September 1, 2017

नरेंद्र मोदी के खिलाफ जा सकते हैं कमल हासन

कमल हासन
कमल हासन ने साफ कर दिया है कि किसी राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले। उन्होंने कहा कि मैं 40 सालों से सिनेमा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे काम में मेरी राजनीतिक सोच की झलक मिलती है। ये तो पक्का है कि मेरी राजनीति का रंग भगवा से अलग है।
  My colour is obviously seen over the 40 years I have been working in cinema, definitely it's not saffron: Kamal Haasan on joining Left pic.twitter.com/GltEBMYoBA — ANI (@ANI) September 1, 2017

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK के खिलाफ करेंगे राजनीति

कमल हासन
कमल हासन के बयान से साफ है कि वो तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी के साथ नहीं जुड़ रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही तमिलनाडु के मंत्री ने उन्हें मानसिक तौर पर बीमार बताया था। वैसे भी, तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके एनडीए का हिस्सा बन चुकी है और केंद्र सरकार में वो नरेंद्र मोदी सरकार के साथ आ रही है। आगे की स्लाइड में जानें, किस तरह से एआईएडीएमके और कमल हासन के बीच तनाव बढ़ता रहा है।

कमल हासन ने किया राइट टू प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

तमिलनाडु के मंत्री ने कहा- कमल दीमागी तौर पर बीमार

कमल हासन
तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उधया कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर कमल हासन दिमागी तौर पर बीमार हैं। ऐसा लगता है कि वो लोगों से कुछ कहना चाहते हैं लेकिन किस तरह से कहें ये उन्हें पता नहीं है। इसलिए मैं इस नतीजे पर आया हूं कि उन्हें दिमागी तौर पर कोई परेशानी जरूर है। आगे जानें, उन्होंने ये बयान क्यों दिया...
विज्ञापन

सरकार को लगातार घेरते रहे हैं कमल हासन

'विश्वरूपम' के एक सीन में कमल हासन
काफी समय से कमल हासन लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 15 अगस्त को भी सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, जब तक भ्रष्टाचार से आजादी नहीं मिलती, तब तक हम सभी गुलाम हैं। जिनमें एक नई आजादी आंदोलन की हिम्मत है, वे साथ आएं और शपथ लें..जीत हमारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें