vishwaroopam 2
'विश्वरूपम 2' शुक्रवार यानी कि 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन साउथ के अलावा सभी जगह इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। पहले दिन 'विश्वरूपम 2' का कलेक्शन 5.95 करोड़ रहा। वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने केवल तमिलनाडु में 7 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में पहले, दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर कमल हासन की फिल्म कुल 18.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जो कि बेहद कम है। फिल्म ' के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि 'विश्वरूपम 2' का शानदार एक्शन भी लोगों को खींचने में नाकामयाब रहा। इस फिल्म में कमल हासन ने रॉ के अफसर का किरदार निभाया है।