अभिनेता कमल हासन के एक बयान पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कमल हासन ने रविवार को तमिलनाडु के अरवाकुरिची में एक चुनावी अभियान को संबोधित करते हुआ कहा था कि नथुराम गोडसे आज़ाद भारत के पहले अतिवादी थे और वो हिन्दू थे। कमल हासन ने तमिल भाषा ये बात कही थी और उन्होंने तीव्रवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि अंग्रेजी और हिन्दी मीडिया में अतिवादी की जगह आतंकवादी शब्द कमल हासन के हवाले से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 10
kamal haasan
तमिल में आतंकवाद के लिए भयंकरवादी शब्द होता है जिसका इस्तेमाल कमल हासन ने नहीं किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि वो उन लोगों में से हैं जो विविधता में एकता पर भरोसा करते हैं और लोगों के बीच समानता की चाहत रखते हैं। हासन ने कहा, ''हमारे राष्ट्र ध्वज में तीन रंग हैं जो कि अलग-अलग मतों का प्रतिनिधित्व करते हैं पर एक साथ रहते हैं।''
विज्ञापन
3 of 10
kamal haasan
कमल हासन की जनसभा मुस्लिम बहुल इलाके में थी। उन्होंने कहा, ''मैं ये बात इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मुस्लिम बहुल इलाके में हूं। मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यहां गांधी की प्रतिमा है। आजाद भारत का पहला अतिवादी हिन्दू था और उसका नाम नथुराम गोडसे था। यहीं से अतिवाद शुरू होता है। अच्छे भारतीय समानता की चाहत रखते हैं और तिरंगे में तीनों रंगों को साथ रखना चाहते हैं। मैं एक अच्छा भारतीय हूं और इसे मैं गर्व से कहता हूं।'
4 of 10
vivek obrai
अरवाकुरिची उन चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां 19 मई को उपचुनाव होने हैं। कमल हासन की पार्टी मक्कल नीदि मय्यम ने एस मोहनराज को यहां से उम्मीदवार बनाया है। कमल हासन के इस बयान को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी समर्थक विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर कहा है, ''प्रिय, कमल सर, आप एक महान कलाकार हैं। जिस तरह से कला का कोई धर्म नहीं होता है उसी तरह से आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 10
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी थे लेकिन अलग से 'हिन्दू' कहने की क्या जरूरत थी? क्या यह इसलिए है कि आप मुस्लिम बहुल इलाके में थे?'' विवेक ने अपने अगले ट्वीट में कहा है, ''सर, यह यह एक छोटे कलाकार की ओर से कही गई बात है। हम सब एक हैं और मुल्क को विभाजित न होने दें।''
विज्ञापन
6 of 10
koena mitra
अभिनेत्री कोयना मित्रा ने भी कमल हासन के बयान पर आपत्ति जताई है और ट्वीट कर कहा, ''कमल हासन सर, भारत के पहले आतंकवादी जिन्ना थे। उन्होंने मुस्लिमों के लिए देश को बाँटा और इसमें लाखों लोग मारे गए। आपको हत्यारे और आतंकवादी में फर्क पता होना चाहिए।''
विज्ञापन
7 of 10
amar singh
- फोटो : PTI
कमल हासन की इस टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, ''कमल हासन को रेखा के पिता ने आगे बढ़ाया, जो कि हिन्दू थे। पहली और आखिरी पत्नी भी हिन्दू थी। अब वो जहरीली टिप्पणी कर रहे हैं। निश्चित तौर पर गोडसे हत्यारा था लेकिन वो 26/11 की तरह नहीं था। सभी मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं पर ज़्यादातर आतंकवादी मुसलमान हैं।''
8 of 10
kamal haasan
सीपीआईएमएल की नेता कविता कृष्णन ने कमल हासन का समर्थन किया है। कविता ने ट्वीट कर लिखा है, ''हां, जो कमल हासन कह रहे हैं उसका प्रमाण है। गोडसे भारत का पहला आतंकवादी था। गांधी की हत्या भारत में पहली आतंकी कार्रवाई थी। ऐसा आपने आरएसएस या बीजेपी नेताओं के मुंह से कभी नहीं सुना होगा। प्रज्ञा ठाकुर के संगठन अभिनव भारत गोडसे और सावरकर से प्रभावित रहे हैं।''
9 of 10
कमल हासन
- फोटो : ANI
कमल हासन की इस टिप्पणी को पाकिस्तान के मीडिया में भी जगह मिली है। पाकिस्तानी न्यूज बेवसाइट द न्यूज़ ने कमल हासन के बयान लेकर लिखा है कि भारत के मशहूर फिल्मकार ने कहा कि भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था जिसने गांधी की हत्या की थी।
तमिलनाडु की बीजेपी अध्यक्ष तमिलिसाइ सुंदरराजन ने कमल हासन के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुंदरराजन ने कहा, ''कमल हासन को कोई हक नहीं है कि वो पूरे हिन्दू समुदाय को बदनाम करें. कमल हासन को श्रीलंका की घटना नहीं याद आई जहां हाल ही में सैकड़ों की जान ले गई. वो ऐसा उपचुनाव में वोट लेने के लिए कर रहे हैं।''