फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान संग शूटिंग खत्म करने के बाद कमल हासन ने दिया ऐसा बयान, सुनकर 'भाई' भी हैरान

Thu, 19 Jul 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और कमल हासन
दिग्गज अभिनेता और निर्माता कमल हासन रियलिटी टेलीविजन शो ‘दस का दम’ के सेट पर पहुंचकर काफी खुश हैं। खासकर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलने और उनके साथ शूटिंग से वह गदगद हैं। 'दस का दम' के सेट पर वह अपनी आगामी फिल्म 'विश्वरूपम 2' के प्रचार के लिए पहुंचे थे। दोनों ने पहली बार इस रियलिटी टेलीविजन शो में साथ काम किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

कमल ने ‘दबंग’ अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी और उसके साथ लिखा, ‘भाई हो तो ऐसा। सलमान खान, लंबे समय बाद हुई मुलाकात से खुश हूं।’ सलमान ने 2013 में 'विश्वरूपम' की रिलीज के दौरान फिल्म का समर्थन किया था। जब इस फिल्म को लेकर पूरे देश में विवाद की स्थिति थी, तब सलमान ने प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपील की थी। वह फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे। 




अब एक बार फिर ‘दबंग’ अभिनेता सलमान का समर्थन मिला है। 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई है जबकि तेलुगु में भी इसे डब किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
vishwaroopam 2
'विश्वरूपम 2' अपने कुछ सीन्स के साथ सेंसर बोर्ड के रडार पर है। हाल ही में फिल्म के हिंदी वर्जन की स्क्रीनिंग सेंसर बोर्ड के सामने रखी गई थी। सेंसर बोर्ड ने पब्लिक की भावनाओं को आहत करने का हवाला देते हुए फिल्म के कुछ सीन्स काटने के आदेश दिए हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
vishwaroopam 2
फिल्म के तामिल वर्जन को U/A सर्टिफिकेट पहले ही मिल गया है और फिल्म CBFC से भी यही उम्मीद लगाए बैठी थी मगर उसे निराशा हाथ लगी है। फिल्म में अश्लील सीन न होने के बावजूद सेंसर बोर्ड को कुछ सीन ऐसे लगे जिसमें आम नागरिकों की भावनाएं आहत हो सकती थीं। इस वजह से फिल्म से कुल 15 सीन कट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें