कमल ने ‘दबंग’ अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी और उसके साथ लिखा, ‘भाई हो तो ऐसा। सलमान खान, लंबे समय बाद हुई मुलाकात से खुश हूं।’ सलमान ने 2013 में 'विश्वरूपम' की रिलीज के दौरान फिल्म का समर्थन किया था। जब इस फिल्म को लेकर पूरे देश में विवाद की स्थिति थी, तब सलमान ने प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपील की थी। वह फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे।
अब एक बार फिर ‘दबंग’ अभिनेता सलमान का समर्थन मिला है। 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई है जबकि तेलुगु में भी इसे डब किया गया है।