फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन-अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन से मलाइका के बयान तक, ये हैं मनोरंजन जगत की पांच खबरें

Thu, 07 Nov 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kamal Haasan and Malaika Arora - फोटो : file photo
अभिनेता कमल हासन मना रहे जन्मदिन
फिल्मों के अलावा राजनैतिक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले अभिनेता कमल हासन साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं। 'सदमा' से लेकर 'चाची 420' तक सुपरहिट फिल्म देने वाले कमल हासन सात नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। एक्शन फिल्मों से अलग कमल हासन ने रोमांटिक फिल्मों का दौर शुरू किया और चॉकलेटी हीरो बनकर उभरे। 

कमल हासन ने बेटी पैदा होने के बाद सारिका से की थी शादी, 22 साल छोटी एक्ट्रेस से भी रहा अफेयर
विज्ञापन

2 of 5
nandita das - फोटो : file photo
नंदिता दास का आज है जन्मदिन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास का सात नवंबर को जन्मदिन है। नंदिता दास उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। नंदिता ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि 10 अलग-अलग भाषाओं में काम किया है। एक्टिंग के अलावा नंदिता निर्देशन के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम हैं। नंदिता के पिता जाने-माने उड़िया पेंटर जतिन दास हैं वहीं उनकी मां वर्षा लेखिका हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मिरांडा हाउस से की। इसके अलावा उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी ली।

शबाना आजमी को KISS कर चर्चा में आई थीं नंदिता, 23 साल पहले निभाया था ये किरदार
विज्ञापन

3 of 5
Prabhas and Anushka Shetty - फोटो : twitter
अनुष्का शेट्टी संग प्रभास से अफेयर की खूब हुई चर्चा 
'बाहुबली 2' के हिट होने के बाद से 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी काफी मशहूर हो गईं । इस फिल्म के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही। अनुष्का अभी भी साउथ की ही फिल्में कर रही हैं। उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का का आज जन्मदिन हैं। 

हीरोइन बनने से पहले योगा सिखाकर पैसे कमाती थीं अनुष्का शेट्टी, जानें प्रभास के साथ रिश्ते का सच

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : file photo
मलाइका का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'फिल्म इंडस्ट्री में डार्क स्किन को लेकर होता था पक्षपात'
सिनेमाजगत में मलाइका अरोड़ा को 21 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में मलाइका ने खुद को बतौर डांसर स्थापित किया। हाल ही में मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मलाइका ने यह खुलासा नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर विद नेहा' में किया। मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में कहा- 'शुरुआत में मुझे डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। उस वक्त उस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन को लेकर भेदभाव करते थे।' 

मलाइका का 21 साल बाद बड़ा खुलासा, बोलीं- 'फिल्म इंडस्ट्री में डार्क स्किन को लेकर होता था पक्षपात'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tina Datta - फोटो : file photo
अचानक शो के बंद होने पर टीना दत्ता ने निर्माता पर लगाया पैसे ना देने का आरोप
मशूहर टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसके पीछे टीना का बयान है जिसमें उन्होंने शो के निर्माता के ऊपर पैसे ना देने का आरोप लगाया है। टीना दत्ता ने यह बातें इंटरव्यू के दौरान कहीं। अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में निर्माता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। टीना आखिरी बार सीरियल 'डायन' में नजर आई थीं जो कि अचानक बंद हो गया। 

यह भी पढ़ें- अचानक शो के बंद होने पर अभिनेत्री ने निर्माता पर लगाया आरोप, बोलीं- 'नहीं मिले बकाया 30 लाख रुपये'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें