फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही पिता बन गए थे कमल हासन, दो बार तलाक के बाद 11 साल तक लिव इन में रहे

Thu, 01 Nov 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamal haasan - फोटो : file photo
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की एक्टिंग का हर कोई कायल है। कमल हासन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा कमल हासन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। 7 नवंबर 1954 को कमल हासन का जन्म तमिलनाडु के रामानाथपुरम में हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
kamal haasan - फोटो : file photo
कमल हासन ने केवल 8 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू किया था। 1960 में कमल हासन की पहली फिल्म कन्नम करालुम थी। साल 1978 में वो पहली बार लीड रोल में नजर आए। 70 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कमल हासन ने कई फिल्में कीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। 2006 में जब श्रीविद्या ने आखिरी सांस ली तो कमल हासन उनसे मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
kamal haasan - फोटो : file photo
1978 में कमल हासन 24 साल बड़ी डांसर वाणी गणपति के प्यार में पड़ गए। वाणी कमल हासन के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का काम करती थीं। जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। दोनों का रिश्ता 10 साल के बाद खत्म हो गया। कमल हासन की जिंदगी में एक्ट्रेस सारिका आईं।

4 of 5
kamal haasan - फोटो : you tube
वाणी को जब पता चला कि कमल हासन और सारिका के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ी हैं तो उन्होंने कमल हासन को तलाक दे दिया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सारिका ने साल 1988 में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन
शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में दूसरी बेटी अक्षरा पैदा हुई लेकिन 2002 में सारिका और कमल हासन का भी तलाक हो गया। कमल हासन अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट करने लगे लेकिन सिमरन ने अपने बचपन की दोस्त से शादी कर ली। फिर कमल हासन की जिंदगी में गौतमी तड़ीमल्ला आईं। दोनों  2005 से 2016 तक लिव इन में रहे। इसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें