फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन के 5 विवादित बयान, नोटबंदी के लिए तो ये तक कहा- 'पीएम मांगे माफी'

Wed, 07 Nov 2018 07:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन 7 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कमल हासन फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। यही नहीं कई बार वो इस वजह से विवादों में भी घिर जाते हैं। उन्होंने राजनीति से लेकर धर्म तक पर बयान दिया है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कमल हासन ने पहले इसे सपोर्ट किया। बाद में जब आम लोगों को इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो कमल हासन ने इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 'मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को उन्होंने जल्दबाजी में सपोर्ट किया। इसके लिए मांफी मांगता हूं। यह फैसला भले ही अच्छा था लेकिन इसे सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका। अगर पीएम इस मामले में माफी मांगने के लिए तैयार हैं तो मैं उन्हें सलाम करने के लिए तैयार हूं।'  
विज्ञापन

3 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
कमल हासन की तमिल फिल्म मेरसल में जीएसटी के मुद्दे को दिखाया गया था और फिल्म में इसकी आलोचना की गई थी। जिसके बाद ये फिल्म विवादों में घिर गई थी। कमल हासन ने पूरे विवाद पर कहा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है। ये देश तभी आगे बढ़ेगा जब लोगों को बोलने के लिए कहा जाएगा।' अपने इस बयान के बाद उन्हें फिर से आड़े हाथों लिया गया।

4 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
धार्मिक ग्रंथ महाभारत पर कमल हासन के बयान से विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि 'देश में ऐसा ग्रंथ पढ़ा जाता है जिसमें एक महिला को दांव पर लगा दिया गया था।' कमल हासन के बयान के बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
कमल हासन जलीकट्टू पर बैन लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ चले गए थे। कमल हासन ने जलीकट्टू का समर्थन करते हुए कहा था कि 'यह तमिल परंपरा का मामला है। अगर एनिमल एक्टिविस्ट जलीकट्टू से इतने परेशान हैं तो उन्हें बिरयानी को भी बैन कर देना चाहिए। मैं एक तमिल हूं और इस खेल को पसंद करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kamal haasan - फोटो : file photo
कमल हासन की फिल्म विश्वरुपम का मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था। आरोप था कि फिल्म के कुछ सीन धार्मिक भावनाओंं को आहत करते हैं। आखिरकार फिल्म के 7 विवादित सीन को हटाया गया जिसके बाद फिल्म को रिलीज किया जा सका।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें