दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 7 नवंबर 1954 को जन्मे कमल हासन अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह साउथ के सुपरस्टार हैं और हिंदी फिल्मों में भी वह अपनी धाक जमा चुके हैं। कमल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था। कमल हासन अपनी फिल्मों और अभिनय के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कमल हासन दो बार शादी कर चुके हैं, उसके बाद भी वह सिंगल हैं। कमल हासन की दोनों शादियां असफल रहीं और तलाक हो गया। आइए जानते हैं एक्टर की लव लाइफ के बारे में...