फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'पीछे से कोई और खेल गया'...ऐसा कहकर केआरके ने क्यों मांगी सलमान-शाहरुख से माफी? समझिए पूरा मामला

Mon, 31 Oct 2022 05:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
कमाल आर खान उर्फ केआरके के सुर अचानक बदल गए हैं। उन्होंने पहले सलमान खान से और अब शाहरुख खान से माफी मांगी है। कमाल आर खान का यह रूप देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। बता दें कि केआरके अक्सर बॉलीवुड को आड़े हाथों लेते रहते हैं। वह अपने ट्वीट्स और फिल्म रीव्यू के जरिए बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में अचानक सेलेब्स से माफी मांगना...काफी हैरान कर देने वाला है। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि केआरके ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने पहले ट्वीट में सलमान खान को टैग करते लिखा, 'मैं सभी मीडिया के लोगों को जानकारी देना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था, जैसा कि मैंने सोचा था। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाईजान मुझे खेद है कि मैंने आपको गलत समझा। साथ ही अगर आपको किसी भी तरह से दुख पहुंचाया हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद से यह फैसला करता हूं कि आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा।'
 
 
विज्ञापन

3 of 4
केआरके-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ है। मैं फिर से कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है। धन्यवाद।' वहीं, तीसरे ट्वीट में कमाल आर खान ने शाहरुख खान से माफी मांगी है। अभिनेता ने लिखा, मशहूर कहावत है कि अपना मारेगा तो छांव में डालेगा और गैर मारेगा तो धूप में डालेगा! अब समझ आई! भाई जान शाहरुख खान, अगर मैंने आपको किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है तो मुझे वास्तव में खेद है। अब पठान को मेरा पूरा समर्थन! शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' का फिल्म रिव्यू किया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू करते हुए सलमान खान पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे। जिस पर भड़कते हुए सलमान खान ने केआरके के ऊपर मानहानि का केस फाइल कर दिया था। वहीं, 30 अगस्त 2022 को केआरके को पुलिस ने विवादित ट्वीट के लिए गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में मुंबई की एक अदालत से केआरके को जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें