फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर बेतुका बयान देने के बाद बोला ये एक्टर-अंबानी को प्रधानमंत्री बना दो

Sun, 14 Apr 2019 11:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kamal Rashid Khan, Mukesh Ambani - फोटो : social media
अपने बेतुके बयानों की वजह से बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर कोई न कोई ऐसा बयान दे देते हैं जिसपर विवाद खड़ा हो जाता है। बीते दिनों केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। इस बार उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान
लोकसभा चुनाव पार्टियों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई अपने तरीके से अपनी राय रख रहा है। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान तो वैसी भी हर मामले पर अपनी राय रख ही देते हैं। इस बार उन्होंने मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
कमाल आर खान ने मुकेश अंबानी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- मुझे लगता है कि चुनाव के बिना ही मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। आखिरकार देश तो वही चला रहे हैं और वही चलाएंगे। फिर हमें अंबानी और हमारे बीच किसी कड़ी की क्या जरूरत है? उन्होंने बिना किसी मध्यस्थ के सीधे ही देश पर शासन करने दिया जाए।'
 

 

4 of 5
मंच पर एक साथ मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
केआरके ने पीएम मोदी के मायावती और अखिलेश यादव पर भी बयान दिया था। उन्होंने ट्विटर पर मायावती, अखिलेश और रालोद प्रमुख अजीत सिंह के गठबंधन को मुसलमान विरोधी बताते हुए निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KRK
केआरके ने इन तीनों को कहा था कि वो मुसलमानों को डराना बंद करें। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह कृपया मुसलमानों को डराना बंद करें। क्या यह वोट मांगने का सही तरीका है? खबरदार हो जाओ और गठबंधन को वोट दो! राजनैतिक रूप से आप सभी पार्टियां मुसलमानों के लिए भ्रष्ट जैसी ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें