लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गई हैं। इन दिनों हर पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर माथापच्ची हो रही है। मनमानी जगह से टिकट न मिलने से कुछ नेताओं के बागी तेवर भी सामने आ रहे हैं। बीजेपी के बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह भी इसी बात को लेकर नाराज दिखे। इस मामले पर खिंचाई करते हुए पहले कमाल खान ने ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
अमित शाह-गिरिराज सिंह
- फोटो : ANI
गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने से पहले नाराज थे लेकिन बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया कि सारे मसले सुलझा लिए गए हैं। लेकिन हमेशा अपनी बातों और ट्वीट को लेकर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने Twitter पर गिरिराज सिंह से चुटकी ली।
विज्ञापन
3 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल आर खान ने लिखा- 'हमेशा लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले गिरिराज सिंह बेगूसराय भेजे जाने पर ही रोने लगे हैं! इंटरव्यू भी रोते रोते दे रहे हैं। करनी आगे आ गई साहब की।' कमाल आर खान का यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ था।
4 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों से चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। वह अक्सर अपने वजन के हिसाब से ज्यादा बोलते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल होना ही उनकी पब्लिसिटी का सबसे बड़ा हथकंडा है। बीते दिनों उन्होंने अभिनेता इरफान खान, नवाजदुद्दीन सिद्दीकी, नसीरुद्दीन शाह और दिवंगत ओम पुरी पर निशाना साधा जिससे यूजर्स भड़क उठे थे। बाद में उन्होंने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था।
केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था- 'इरफान, नवाजुद्दीन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन, ये सभी अभिनेता आराम नगर से हैं, सब एक प्रकार का अभिनय करते हैं, सब एक ही माल फूंकते हैं।'