फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-कटरीना की 'भारत' पर इस एक्टर का तंज, लिखा-प्रोड्यूसर्स को मालूम फिल्म अच्छी नहीं..

Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म भारत (Bharat) आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में हैं वहीं दिशा पाटनी (Disha Patani) भी फिल्म में नजर आएंगी। रिलीज के पहले सलमान-कटरीना ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। लेकिन ऐसे में ही एक बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर ने 'भारत' पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 6
KRK
दअरसल बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने अपने ट्वीट के जरिए 'भारत' और सलमान खान पर निशाना साधा है। बता दें कि केआरके का यह ट्वीट चार जून को दोपहर तीन बजे का है।
विज्ञापन

3 of 6
KRK
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा-'फिल्म भारत (Bharat) के निर्माता आज(4 जून) रात 9 बजे मीडिया को इस शर्त के साथ फिल्म दिखा रहे हैं कि वह इसके बारे में कल (5 जून) दोपहर 1 बजे तक कुछ भी ट्वीट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि प्रोड्यूसर्स को 100%  मालूम है कि मीडिया फिल्म के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहेगा। यह और कुछ नहीं बल्कि पीआर कम्पनी की एक बड़ी भूल है।'
 

 

4 of 6
krk
केआरके ने 5 जून की सुबह एक और ट्वीट करते हुए लिखा-' भारत के प्रोड्यूसर्स ने सिर्फ तरण आदर्श को ही रिव्यू करने दिया। तरण ने फिल्म को चार स्टार्स दिए हैं और इसे हिट बताया है। आखिरी बार तरण ने दे दे प्यार दे को भी चार स्टार दिए थे और फिल्म ने कुल कमाई महज 78 करोड़ की है।' बता दें कि केआरके बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

5 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है जबकि रील लाइफ प्रोडक्शन्स, टी- सीरीज और सलमाम खान फिल्म्स ने फिल्म प्रोड्यूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें