फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इस एक्टर ने कहा, 'इतना पैसा कमा लिया-अब मर भी जाऊं तो गम नहीं'

Sun, 21 Apr 2019 05:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
krk
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर कोई ना कोई ऐसी बात बोलते हैं जिससे बवाल मच जाता है । यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता । वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं । कमाल खान ने हाल ही में एक और ट्वीट किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
KRK
केआरके का ये ट्वीट उनकी निजी जिंदगी को लेकर है । इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति और बच्चों का जिक्र किया है । कमाल आर खान ने लिखा, "अब मैं कभी भी मरूं मुझे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि मैं अपने बच्चों के लिए इतना पैसा छोड़कर जाऊंगा कि उन्हें 30 सालों तक कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी । आशा है कि 30 साल बाद वो खुद को संभाल पाएंगे ।"
विज्ञापन

3 of 5
KRK
कमाल खान यही नहीं रुके, उन्होंने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट भी किया । उन्होंने आगे लिखा, "मैं आशा करता हूं कि मेरे बच्चे भी अपने बच्चों का ख्याल मेरी ही तरह रखेंगे । हालांकि, मेरे बच्चे सोचते हैं कि मैंने उन्हें बिगाड़ दिया । वे अपने बच्चों के लिए उतना नहीं कर पाएंगे ।"



 

4 of 5
krk
कमाल खान के दोनों ट्वीट वायरल हो रहे हैं । बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) दुबई में रहते हैं । वो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी नजर आ चुके हैं । 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केआरके - फोटो : SELF
केआरके  के इन ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'कृप्या देख लें कि आपने इनकम टैक्स भरा है या नहीं ।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'ये सब यहां बताने की क्या जरूरत थी ये तो पर्सनल मामला है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें