अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। सुशांत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक में फिल्म इंडस्ट्री में चलने वाले नेपोटिज्म पर बहस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, यशराज फिल्म्स, करण जौहर और सलमान खान जैसे स्टार्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।