पठान में दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' का हो चुका है बायकॉट
बीते दिनों आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी अचानक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थी। कई लोगों ने फिल्म का बायकॉट किया, जिसके बाद ट्विटर पर 'पठान बायकॉट' ट्रेंड होने लगा। लोगों ने दीपिका पादुकोण की जेएनयू वाली तस्वीर शेयर कर 'पठान' का बायकॉट करने की बात कही थी। एक यूजर ने दीपिका पादुकोण की तस्वीर शेयर करते लिखा था, 'कभी नहीं भूलेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं सभी हिंदूओं से पठान को बायकॉट करने का अनुरोध करता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने 'पठान' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अगली।'