फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर सिंह की 'प्रीति' बन इस लड़की ने मचाया धमाल, खुद शाहिद कपूर भी देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 05 Mar 2020 11:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
हू-ब-हू कियारा आडवानी की तरह दिखने वाली कल्पना शर्मा (Kalpana Sharma) इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की कियारा (Kiara Of TikTok) भी कहने लगे हैं। कबीर सिंह में शाहिद की गर्लफ्रेंड प्रीति का किरदार निभाने वाली कियारा की तरह गेटअप लेकर कल्पना अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्पना ने जो ताजा वीडियो अपने टिक टॉक अकाउंट पर पर डाला है, उसमें वो तेरे बिन अब न लेंगे गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। कल्पना का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर उन्हें टिक टॉक की कियारा बता रहे हैं। इस गाने पर कियारा बनीं कल्पना का क्यूट अंदाज देखने लायक है।
 
विज्ञापन

3 of 4
Shanaya sachdeva - फोटो : टिक टॉक
कियारा से पहले करीना की तरह दिखने वाली शनाया सचदेवा का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वह करीना के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर करीबन साढ़े तीन लाख से ज्यादा फैन्स हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
एलिना राय - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है। कटरीना, करीना, अनुष्का, माधुरी से लेकर विराट कोहली तक के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दिनों शाहरुख खान के हमशक्ल का वीडियो भी खूब देखा जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें