कल्पना मोहन हिंदी सिनेमा की वह अभिनेत्री हैं, जो महज 11 फिल्में करने के बाद भी 60 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। अपनी अदाकारी के बल पर उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। 18 जुलाई 1946 को श्रीनगर में जन्मी कल्पना मोहन ने दस साल तक बॉलीवुड में काम किया था। उनका सफर काफी छोटा था, लेकिन जब तक वह सिनेमा का हिस्सा रही बाकी अभिनेत्रियों के लिए खतरा बनी रहीं। तो चलिए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बात करते हैं उनके सफर की..