फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे दौर से गुजर रहीं मशहूर फिल्ममेकर कल्पना लाजमी, आमिर खान ने चुकाया हॉस्पिटल का बिल

Wed, 08 Nov 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
कल्पना लाजमी
'एक पल', 'रुदाली' और 'चिंगारी' जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाने वाली फिल्ममेकर कल्पना लाजमी इस समय बुरे वक्त से गुजर रही हैं। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कल्पना लाजमी
कल्पना की मां ललिता लाजमी ने बतया कि सोमवार की सुबह कल्पना को आईसीयू में भर्ती किया गया है। 61 साल की कल्पना का हफ्ते में चार बार डायलिसिस होता है। इतना ही नहीं कल्पना का मेडिकल बिल भी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोंगों ने शेयर किया।

पढ़ें- अंधेरे में पुनीश और बंदगी की हरकत देख भड़के लोग, कहा- 'बंद करो ये अश्लीलता'
विज्ञापन

3 of 6
कल्पना लाजमी
फिल्ममेकर अशोक पंडित के मुताबिक, आमिर खान और रोहित शेट्टी कल्पना की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने बिल भरा। अशो‌क पंडित ने ट्विटर पर रोहित और आमिर को धन्यवाद कहा। कल्पना की आखिरी फिल्म 'दमन' 2001 में आई थी। कल्पना को फिल्म 'रुदाली' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

पढ़ें- अनुष्का शेट्टी का असली नाम नहीं जानते होंगे, 'बाहुबली' के प्यार में पागल होकर किया था ये काम

4 of 6
कल्‍पना लाजमी
कल्पना 40 साल तक म्यूजिक कंपोजर भूपेन हजारिका की बिजनेस पार्टनर भी रहीं। वो भूपेन हजारिका पर एक बायोपिक भी बनाना चाहती थीं लेकिन अपनी खराब तबियत की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। 
विज्ञापन

5 of 6
कल्पना लाजमी
कल्पना ने तबु, किरण खेर, रवीना टंडन, सुष्मिता सेन के साथ काम किया था। डॉक्टरों की मानें तो कल्पना की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अपनी बीमारी के बारे में कल्पना ने बताया, 'दो साल पहले मैं पूरी तरह बिस्तर पर थी। लेकिन अब ईश्वर की कृपा से मेरी हालत थोड़ी बेहतर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल्पना लाजमी
उन्होंने कहा, 'मैं बिना किसी सहारे के खुद से चलने के लिए खुद को डेढ़ साल और वक्त दूंगी। मैं फिल्म इंडस्ट्री का मेरे साथ इस घड़ी में खडे़ होने के लिए धन्यवाद करती हूं। विशेष तौर अपनी मां, मेरे भाई और श्याम बेनेगल का लगातार समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें