फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन जल्द ही छोटे परदे पर नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह एक हॉरर सीरियल के साथ छोटे परदे पर दिखाई देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कल्कि कोचलिन जल्द ही एकता कपूर के सीरियल 'नजर' में दिखाई दे सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर की मानें तो एकता कपूर ने अपने इस सीरियल में डायन के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा को ले लिया है।
विज्ञापन
3 of 4
अब एकता को महाडायन की तलाश है। इसके लिए एकता कपूर की टीम कल्कि कोचलिन से सपंर्क भी कर रही है। वहीं इस खबर को लेकर कल्कि कोचलिन ने खुलकर अभी कोई बात नहीं की है। पता हो कि कल्कि साल 2013 में आई हॉरर फिल्म 'एक थी डायन' में डायन का रोल कर चुकी हैं।
वहीं बात करें एकता कपूर के इस सीरियल 'नजर' की तो हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है। फिलहाल इस सीरियल को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं 'नजर' के अलावा एकता कपूर 'कसौटी जिंदगी 2' और 'ये हैं चाहतें' जैसी सीरियल को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं।