फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर और आलिया के साथ 'गली बॉय' में दिखाई देगी ये 'शैतान', जानें कौन हैं ये

Fri, 12 Jan 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
gully boy
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार बड़े पर्दे पर जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ एक और अभिनेत्री लोगों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देंगी। 

पढ़ें-2 साल के इंतजार के बाद सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' होगी रिलीज, सेंसर बोर्ड ने दिया 'A' सर्टिफिकेट
विज्ञापन

2 of 4
kalki koechlin
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर और आलिया के साथ कल्कि कोचलिन भी नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म मे कल्की एक रैपर की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें कि इससे पहले कल्कि कोचलिन, जोया की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
gully boy
बता दें कि रणवीर इस फिल्म के लिए कई गाने भी रिकॉर्ड भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं रणवीर ने स्टूडियो की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरु होगी।
विज्ञापन

4 of 4
gully boy
इस फिल्म की शूटिंग मुबंई के धारावी के स्लम एरिया के साथ कई लोकेशन्स में भी की जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें