फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ कल्कि का वीडियो वायरल, सुना रहीं ये खास गाना

Sun, 10 May 2020 08:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कल्कि केकला लॉकडाउन में अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं। बीते सात फरवरी को कल्कि की बेटी साफो का जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर कल्कि ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेटी को गाना सुना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि ने हाथ में एक गिटार ले रखा है। खास बात ये है कि वो बंगाली भाषा में गा रही हैं। कल्कि का गाना सुन उनकी बेटी काफी खुश नजर आ रही हैं और हाथ हिला रही हैं। कल्कि ने मदर्स डे को देखते हुए ये विशेष वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के साथ कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'घूम परानी। शुक्रिया टिक्का गांगुली, मुझे ये बंगाली ट्यून सिखाने के लिए।' 

4 of 5
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कल्कि पहली बार मां बनी हैं। वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं। कल्कि की बेटी के नाम Sappho की बात करें तो यह एक ग्रीक भाषा का शब्द है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि ने अपनी बेटी का नाम बताते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी । कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'कृपया Sappho का स्वागत कीजिए। वो नौ महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।'

मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने मां और सास को किया याद, वीडियो साझा कर कही ये बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें