फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि का खुलासा अपनी प्रेग्नेंसी से थीं अंजान, कहा, 'सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते...'

Mon, 18 Nov 2019 12:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kalki Koechlin - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी बात बोली है। कल्कि केकलां ने बताया है कि शुरुआत के दो महीने तक उन्हें खुद के प्रेग्नेंट होने का पता ही नहीं था, लेकिन जब उन्होंने अपने अजन्मे बच्चे की पहली बार दिल की धड़कन सुनी तो वह रोमांचित हो गईं। इसके अलावा कल्कि केकलां ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन

2 of 6
Kalki Koechlin and Guy Hershberg - फोटो : instagram
कल्कि केकलां ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के अलावा ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बारे में भी बात की। कल्कि केकलां ने कहा- 'मैं इस प्रेग्नेंसी से बिल्कुल अंजान थी। शुरुआत के दो महीने मुझे प्रेग्रेंसी का पता ही नहीं चला, लेकिन जब मैंने पहली बार अपने अजन्मे बच्ची की धड़कनों को सुना तो मैं काफी उत्साहित हो गई। गर्भावस्था की तिमाही काफी खराब रही, लेकिन अब सब कुछ सही है।'
विज्ञापन

3 of 6
kalki koechlin - फोटो : file photo
कल्कि केकलां ने अपनी शादी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा-'हमें शादी से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन हम सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अगर कभी हमारे बच्चे के दस्तावेजों, नौकरशाही और स्कूल पंजीकरण के लिए जरूरी होता, तो हम इस पर विचार करेंगे। लेकिन जब हमारी रोमांटिक प्रतिबद्धताओं की बात आती है, तो हमारे पास एक-दूसरे से पर्याप्त मान्यता है, और हमारे परिवार भी है।' 

4 of 6
Kalki Koechlin - फोटो : social media
एक बार फिर से कल्कि केकलां के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि बीते महीने उन्होंने अपने गर्भवती होने की बात का खुलासा करते हुए कल्कि केकला ने बताया था कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। वह और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। कल्कि केकला लंबे वक्त से इजराइली शास्त्रीय पियानो वादक गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने गाय हर्शबर्ग के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Kalki Koechlin - फोटो : social media
गाय हर्शबर्ग की बात करें तो अंग्रेजी वेब साइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार वह इजरायल के रहने वाले हैं। वह शास्त्रीय पियानो वादक के अलावा म्यूजिक कंपोजर भी हैं। जैज संगीत से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गाय हर्शबर्ग ने पहले शास्त्रीय संगीत सिखा और अब वह जेरूसलम एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड डांस में टीचर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी। कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं। कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं। 

पढ़ें: कल्कि केकला के बच्चे का पिता होगा ये इजराइली शख्स,जानें गाय हर्शबर्ग के बारे में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें