फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनने पर कल्कि के परिवार का था ऐसा रिएक्शन, अभिनेत्री की मां ने कही ये बात

Thu, 16 Jan 2020 10:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने बीते साल खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। कल्कि लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। अभी इन दिनों ने शादी नहीं की है, लेकिन शादी से पहले मां बनने पर कल्कि केकलां काफी उत्साहित हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी और आने वाले नन्हें मेहमान के बारे में अक्सर मीडिया से बातें करती रहती हैं। इस बार कल्कि केकलां ने अपने परिवार की उस प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया है जब उन्होंने परिवार को बताया कि वह शादी से पहले मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि केकलां हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर के रेडियो शो मेें व्हाट वुमेन वान्ट में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ढेर सारी बाते कीं। कल्कि अपने पहले बच्चे को लेकर कितनी उत्सुक हैं इस बात को भी उन्होंने करीना के साथ साझा किया। साथ ही बताया है कि जब उन्होंने परिवार को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो परिवार ने कैसी प्रतिक्रिया दी थी। कल्कि ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी हैै कि उनके और गाय हर्शबर्ग के परिवार वाले काफी अपरंपरागत हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने कहा, ' शुक्र है हम दोनों के परिवार वाले काफी अपरंपरागत हैं। वह शादी और बाकि चीजों को लेकर काफी परंपरागत सोच नहीं रखते हैं। मेरी मां ने मुझसे कहा कि देखो, अगली बार जब तुम शादी करना तो पूरी तरह सुनिश्च हो जाना, ये तुम्हारी जिंदगी है।' कल्कि केकलां ने बताया कि उनकी मां ने ऐसा इसलिए कहा 'क्योंकि मेरा एक बार पहले ही तलाक हो चुका है। इसलिए उन्हें शादी की ज्यादा जल्दी नहीं है।' गौरतलब है कि कल्कि केकलां ने पहली शादी मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप से की थी। 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। 

4 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। वहीं हाल ही में अपने होने वाले बच्चे के बारे मेें बात करते हुए कल्कि केकलां ने कहा है कि वह बच्चे का जन्म बुजुर्गों की प्रथा के अनुसार प्राकृतिक ढंग से ही करने वाली हैं। इसके लिए वह किसी अस्पताल या दवाखाने से ऑपरेशन या कोई आसान सी विधि का सहारा नहीं लेंगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई जरूर लेंगी। कल्कि पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ मां बनने जा रही हैं। इसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। वह अपने बच्चे को पालने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं और स्थिति को संभालने के लिए खुद को तैयार भी कर रही हैं। कल्कि अपने बच्चे की परवरिश वैसे ही करेंगी, जैसे उनके माता पिता ने उनकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : social media
फिल्म 'मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ' में अपनी अदाकारी के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री कल्कि कहती हैं, 'समाज की सारी अच्छी और बुरी चीजों को मैं किसी और से न लेकर अपने माता पिता से लेना पसंद करूंगी। मैं पांडिचेरी में पली-बढ़ी हूं और मेरे माता पिता समाज के बारे में बहुत की प्राकृतिक हैं। मेरी मां ने मुझे घर पर ही जन्म दिया था और कोई परेशानी नहीं हुई थी। मैं भी अपने बच्चे को एक क्लिनिक में ही जन्म दूंगी। अगर जरूरत पड़ी तो दवा का भी विकल्प मेरे पास होगा।'  इस बात का खुलासा उन्होंने 'द तारा शर्मा शो' पर किया।

पढ़ें: 'सबसे महंगी अभिनेत्री' के घर आयकर विभाग का छापा, कई सुपरस्टार की फिल्मों में किया है काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें