अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि केकलां 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। कल्कि के दादा मौरिस केकलां एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल केकलां एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं। कल्कि ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कल्कि को फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाएं बहुत अच्छे से आती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
कल्कि केकलां
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके करियर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उतनी सफलता नहीं मिली और वो सिर्फ को-एक्ट्रेस ही बनकर रह गईं। फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
3 of 8
Kalki Kochline
उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'शैतान', 'माय फ्रेंड पिंटो', 'शंघाई', 'एक थी डायन' सहित अन्य कई फिल्मों में काम किया है। कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनके निजी जीवन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए । 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
4 of 8
Kalki Koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' हालांकि कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था ।
विज्ञापन
5 of 8
Kalki
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद संबंध बनाना शानदार रहा। मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कम हिचकिचाती हूं।' कल्कि बचपन में यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। ये बात उन्होंने खुद कबूली थी।
विज्ञापन
6 of 8
kalki
- फोटो : social media
बाल यौन शोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हर माता-पिता को 'सेक्स' और 'प्राइवेट पार्ट' जैसे शब्दों की झिझक को बच्चों के बीच खत्म करना चाहिए, जिससे बच्चों को यौन शोषण से बचा पाएं। पैरेंट्स और बच्चों के बीच की झिझक के चलते बच्चे यौन शोषण की बातें अभिभावकों से नहीं कह पाते हैं। इस बात को कक्लि ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था ।
विज्ञापन
7 of 8
Kalki Koechlin
- फोटो : social media
घटना के बारे में बताते हुए कल्कि ने कहा था, 'मैंने 9 साल की उम्र में एक शख्स को अपने साथ सेक्स करने की इजाजत दी थी। उस समय मुझे इसका मतलब भी नहीं पता था। इसके बाद मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि मेरी मां को इस बारे में पता न चल जाए। मुझे लगता है ये मेरी गलती थी और मैंने कई सालों तक इस बात को छिपा कर रखा। अगर मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास होता और जागरूकता होती तो मैं अपने अभिभावकों से इस बारे में बात कर पाती।'
कल्कि इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कल्कि ने एक महीने पहले ही की थी। कल्कि बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं । कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड अभी शादी नहीं करना चाहते हैं । इस बारे में कल्कि ने कहा था, 'हमें शादी से कोई गुरेज नहीं है लेकिन हम सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अगर कभी हमारे बच्चे के दस्तावेजों और स्कूल पंजीकरण के लिए जरूरी होता है तो हम इस पर विचार करेंगे।'