फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट, तीन ने खुलकर कबूला था सच

Thu, 09 Jan 2020 03:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kalki, Arjun and Gabriella - फोटो : file photo
कल्कि केकला का 10 जनवरी को जन्मदिन है। कल्कि ने 11 साल पहले 'देव डी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद कल्कि ने कई किरदार निभाए जिसमें उनके अभिनय की सराहना हुई। इसमें 'ये जवानी है दीवानी', 'द गर्ल इन येलो बूट्स', 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' के अलावा वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' भी शामिल है। कल्कि इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। कल्कि ने ब्वॉयफ्रेंड से अभी तक शादी नहीं की है। जानिए ऐसी हस्तियों के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। खास बात है कि अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। गैब्रिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
amy jackson - फोटो : social media
अक्षय कुमार संग काम कर चुकीं एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं। डिलीवरी के बाद अब एमी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी। एमी ने एक बेटे को जन्म दिया है। 

4 of 6
लीजा हेडन - फोटो : file photo
लीजा हेडन ने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली। साल 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम जैक है। लीजा फिर से प्रेग्नेंट हैं और लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
इन हीरोइनों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
konkona sen sharma - फोटो : file photo
कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी से शादी की थी। शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अफेयर में रहते हुए ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। साल 2010 में दोनों ने शादी की और छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। हालांकि कोंकणा अब रणवीर शौरी से अलग रह रही हैं। 

रिलीज से पहले पांच विवादों में फंसी दीपिका की 'छपाक', लक्ष्मी अग्रवाल के फीस मामले ने भी पकड़ा तूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें