हाल ही में नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह के दौरान काल्कि को एक ऐसी हरकत का सामना करना पड़ा, जिससे कार्यक्रम के आयोजकों पर उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठा रहा है। काल्कि ने इस पर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान हुई थी अभिनेत्री से बदतमीजी
2 of 6
3 मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते साल फिल्मों में शानदार काम करने के लिए नेशनल अवार्ड दिए गए। काल्कि को फिल्म 'मार्गरिटा विद ए स्ट्रा' के लिए नेशनल अवार्ड (क्रिटिक्स च्वाइस) दिया गया। काल्कि इससे बेहद खुश नजर आ रही थीं लेकिन कार्यक्रम खत्म होने पर उनको जो सहना पड़ा उसने उनका दिल तोड़ दिया।
विज्ञापन
नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान हुई थी अभिनेत्री से बदतमीजी
3 of 6
दरअसल कंगना इस समय अपने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। लगातार विवादों में रहने के कारण पहले से ही मीडिया का ध्यान कंगना पर था। उनकों सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। साथ ही उनकी अमिताभ और ऐश्वर्या से भी खूब छन रही थी, ऐसे में सुरक्षाकर्मी उनकी तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे थे।
नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान हुई थी अभिनेत्री से बदतमीजी
4 of 6
कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमिताभ और कंगना का जादू आयोजकों पर भी चढ़ गया और सुरक्षाकर्मियों पर भी। ऐसे में काल्कि का किसी को ध्यान ही नहीं रहा। यहीं गड़बड़ हो गई।
विज्ञापन
नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान हुई थी अभिनेत्री से बदतमीजी
5 of 6
काल्कि को अकेले पाकर भीड़ में किसी ने उनके साथ बदतमीजी कर दी। इससे काल्कि बेहद आहत हैं। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक काल्कि ने इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत की।
नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान हुई थी अभिनेत्री से बदतमीजी
6 of 6
राष्ट्रीय पुरस्कारों के आयोजन के दौरान किसी अभिनेत्री के साथ इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। आखिर सुरक्षाकर्मी भी क्या सुरक्षा को भूल सेल्फी लेने में लग जाते हैं तो फिर सुरक्षा का क्या होगा।