फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं कल्कि,दो साल में ही टूट गई थी शादी

Tue, 10 Jan 2017 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कल्कि कोचलीन
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि कोचलीन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन राइटर भी हैं। कल्कि का जन्म 10 जनवरी, 1984 को हुआ। कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। कल्कि के दादा मौरिस कोचलीन एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल कोचलीन एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं। 
विज्ञापन

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

2 of 7
कल्कि कोचलीन
कल्कि ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कल्कि को फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाएं बहुत अच्छे आती हैं। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके करियर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उतनी सफलता नहीं मिली और वो सिर्फ को-एक्ट्रेस ही बनकर रह गईं। 
विज्ञापन

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

3 of 7
kalki
फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'शैतान', 'माय फ्रेंड पिंटो', 'शंघाई', 'एक थी डायन' सहित अन्य कई फिल्मों में काम किया है। कल्कि के फिल्मी करियर के साथ उनका निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहा। साल 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी।

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

4 of 7
Kalki
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि  हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
विज्ञापन

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

5 of 7
kalki
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा। मैं अपनी शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं। मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं।'
विज्ञापन

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

6 of 7
kalki
कल्कि बचपन में यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। ये बात उन्होंने खुद कबूली थी। बाल यौन शोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हर माता-पिता को 'सेक्स' और 'प्राइवेट पार्ट' जैसे शब्दों की झिझक को बच्चों के साथ तोड़ना चाहिए, जिससे बच्चों को यौन शोषण से बचा पाएं। पैरेंट्स और बच्चों के बीच की झ‍िझक के चलते बच्चे यौन शोषण की बातें अभ‍िभावकों से नहीं कह पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 साल की उम्र में कल्कि के साथ हुआ था यौन शोषण, सेक्स लाइफ को लेकर किए थे बड़े खुलासे

7 of 7
kalki
घटना के बारे में बताते हुए कल्कि ने कहा था, 'मैंने 9 साल की उम्र में एक शख्स को अपने साथ सेक्स करने की इजाजत दी थी। उस समय मुझे इसका मतलब भी नहीं पता था। इसके बाद मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि मेरी मां को इस बारे में पता न चल जाए। मुझे लगता है ये मेरी गलती थी और मैंने कई सालों तक इस बात को छिपा कर रखा। अगर मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास होता और जागरूकता होती तो मैं अपने अभिभावकों से इस बारे में बात कर पाती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें