फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की राह चली 'कलंक', पहले दिन हुई बंपर ओपनिंग

Thu, 18 Apr 2019 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kalank - फोटो : social media
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की तरह माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म कलंक को भी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांड वैल्यू का पूरा फायदा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मिला है। ये अलग बात है कि फिल्म देखकर निकले जितने भी लोगों से अमर उजाला की बात हुई, सबने एक ही बात कही कि वह फिल्ममेकर करण जौहर के नाम पर फिर से एक बार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kalank - फोटो : instagram
कलंक को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों का फायदा मिल सके, इसके लिए फिल्म कलंक के निर्माताओं ने इसे शुक्रवार की बजाय बुधवार को रिलीज किया। कलंक की एडवांस बुकिंग भी करण जौहर का नाम जुड़ा होने के कारण काफी अच्छी रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ 60 लाख रुपए की कमाई की। ये इस साल रिलीज हुई फिल्मों को पहले दिन मिले रिस्पांस में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 5
kalank - फोटो : Amar Ujala
इस साल रिलीज हुई चर्चित फिल्मों में टोटल धमाल की पहले दिन की कमाई 16 करोड़ 50 लाख रुपए, गली बॉय की कमाई 19 करोड़ 40 लाख रुपए और केसरी की पहले दिन की कमाई 21 करोड़ 6 लाख रुपए रही। कलंक ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में भी पहले दिन अच्छी कमाई की। ब्रिटेन में कलंक ने पहले एक लाख 41 हजार पौंड और ऑस्ट्रेलिया में एक लाख 28 हजार डॉलर की कमाई की। 

4 of 5
kalank - फोटो : social media
ब्रिटेन में रिलीज के पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली दंगल और पद्मावत की कमाई से ये कलंक का कलेक्शन कहीं ज्यादा है। पद्मावत ने रिलीज के दिन ब्रिटेन में एक लाख 13 हजार पौंड की कमाई की थी, वहीं दंगल एक लाख 16 हजार पौंड की कमाई करके अब तक दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
धर्मा प्रोडक्शंस की पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म केसरी की ओपनिंग भी करण जौहर और अक्षय कुमार का नाम जुड़ा होने के कारण जबरदस्त रही थी लेकिन फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। कुछ-कुछ ऐसा ही हाल पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का भी रहा, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो बंपर रही लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर होने के कारण इनका कलेक्शन रविवार के बाद औंधे मुंह गिरा और दोनों फिल्में फ्लॉप हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें