फिल्म ‘बार-बार देखो’ का पार्टी नंबर 'काला चश्मा' इन दिनों लोगों की जुबान से हट नहीं रहा है। फिल्म हिट हुई हो या ना हुई हो लेकिन ये गाना बंपर हिट हुआ है। 90 के दशक में लिखे गए इस गाने को लेकर अब विवाद छिड़ गया है। इस गाने के राइटर अमरीक सिंह शेरा हैं।
विज्ञापन
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
2 of 7
शेरा पेशे से हेड कॉन्सटेबल हैं। वो जालंधर के पास तलवंडी चौधरीयान गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने यह गाना 1990 में लिखा था। शेरा बताते हैं कि जब वो 9वीं क्लास में थे तब उन्होंने ये गाना लिखा था और उनकी उम्र 15 साल थी।
विज्ञापन
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
3 of 7
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेरा को इस बारे में बिलकुल नहीं पता था कि उनका गाना किसी बॉलीवुड फिल्म में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उनके एक दोस्त ने कॉल कर बताया कि उसका गाना काला चश्मा टीवी पर आ रहा है।
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
4 of 7
शेरा को ये सुनकर खुशी भी हुई और हैरानी भी। शेरा ने बताया कि चार महीने पहले जालंधर की एक कंपनी ने मुझसे संपर्क किया और मेरे गाने मांगे। कंपनी ने बताया कि मुंबई की एक सीमेंट कंपनी उनके गानों को अपने उद्धघाटन समारोह में बजाना चाहती है।
विज्ञापन
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
5 of 7
कंपनी ने शेरा के साथ एक एग्रीमेंट कर लिया और उसे 11 हजार रुपए दे दिए। शेरा को उस सीमेंट कंपनी का नाम याद नहीं है। उनका कहना है कि मुझे किसी ने नहीं बताया कि मेरे गाने को बॉलीवुड फिल्म में शामिल किया जाएगा। शेरा का कहना है कि मुझे इस बात का दुख है कि गाने के लॉन्च के वक्त उन्हें बुलाया नहीं गया।
देख्ाें नया गानाः
विज्ञापन
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
6 of 7
शेरा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से म्यूजिक लॉन्च और स्क्रीनिंग के वक्त उन्हें किसी ने कॉल नहीं किया। शेरा वहां जाकर बताना चाहते थे कि ये गाना पंजाब के एक छोटे से गांव के युवक ने लिखा है। शेरा ने जब यह गाना लिखा था तो उन्होंने कई सिंगर्स से संपर्क किया था।
फिल्ममेकर ने काला चश्मा गाने को लेकर बोला झूठ, राइटर को दिए सिर्फ 11 हजार रुपए
7 of 7
सिंगर अमर आर्शी ने इस गाने को इंग्लैंड में एक फंक्शन में गाया था। इसके बाद एक कंपनी ने इसे इंग्लैंड में रिलीज किया और वहां हिट हो गया। इसके बाद गाने को एक कंपनी ने पंजाब में रिलीज किया, यहां भी गाना काफी हिट हुआ। शेरा के कई गाने मशहूर सिंगर्स ने गाए हैं।