निधन के करीब एक हफ्ते बाद काजोल ने वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर एक्शन और स्टंटमैन वीरू देवगन का 27 मई को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। वह एक्टर अजय देवगन के पिता थे। हाल ही में वीरू देवगन के निधन पर बॉलीवुड सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अजय देवगन के पिता के नाम एक दुख भरे लेटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, तो वहीं अमिताभ ने खुद से जुड़े कुछ किस्सों को याद करते हुए वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
2 of 5
Kajol with Veeru Devgn
- फोटो : twitter
इस बीच वीरू देवगन की बहू और एक्ट्रेस काजोल की काफी चर्चा हो रही है। काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और वीरू देवगन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने वीरू देवगन की तारीफ की और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। काजोल की पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर उस समय कि है जब वीरू देवगन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
3 of 5
veeru devgan
- फोटो : social media
वहीं आपको पता दें कि एक्ट्रेस काजोल से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी देवगन परिवार के लिए एक लेटर लिखा और संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी का ये लेटर अजय देवगन की मां वीणा देवगन के नाम था। अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया है। अजय देवगन ने लिखा, 'मेरी मां और पूरी देवगन फैमिली पीएम मोदी के इस पत्र और व्यवहार के लिए आभारी है, शुक्रिया सर।'
4 of 5
ajay devgan, veeru devgan
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा था, 'वीरू देवगन के निधन की खबर सुन मुझे काफी दुख हुआ। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दिए उनके योगदान की हम सराहना करते हैं। बॉलीवुड के लिए ये बड़ी क्षति है।' बता दें कि वीरू देवगन ने 'सत्ते पे सत्ता', 'स्वर्ग से सुंदर', 'दस नंबरी', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आखिरी रास्ता', 'मिस्टर इंडिया', 'फूल और कांटे', 'इश्क' जैसी हिट फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया।
हाल ही में अजय देवगन ने अपने दिवंगत पिता वीरू देवगन की स्मृति में चौथे का भी आयोजन किया था। ये प्रेयर मीट मुंबई इस्कॉन टेंपल में हुई थी और यहां बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने पहुंचकर वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी थी । वही कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भी वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी।