फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने मां तनुजा के 75वें जन्मदिन को किया सेलिब्रेट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Sun, 23 Sep 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanuja
अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस तनुजा 23 सितंबर को 75 साल की हो गईं हैं। तनुजा की बेटी काजोल और तनीषा मुखर्जी ने धूमधाम से उनका बर्थडे मनाया। इस मौके पर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर तनुजा की एक तस्वीर शेयर की और अपनी मां को बर्थडे विश किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Kajol
काजोल ने लिखा कि 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरी सुपर मॉम, अभी भी वहीं प्यार जो आज से पचास पहले था। मेरी जिंदगी को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वालीं। इस तस्वीर में उनकी दादी और मेरी परदादी भी है। रत्नाबाई शिलोत्री।'
विज्ञापन

3 of 5
tanuja
इसके अलावा काजोल ने बर्थडे मनाने की तस्वीर भी शेयर की। जिसमें सभी तनुजा का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। तनुजा के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्टर धर्मेंद्र पहुंचे थे और केक काटने के बाद उन्हें खिलाते हुए दिखे। तस्वीर में पीछे काजोल और तनीषा नजर आ रही हैं।

4 of 5
kajol
काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kajol
‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है वो ये कि इस फिल्म के अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं, हालांकि बिग बी इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें