फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने सासू मां को बताया 'पार्टनर इन क्राइम', फोटो साझा कर इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Fri, 19 Feb 2021 09:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सास वीना देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है है। काजोल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सास के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो को साझा करते हुए जो उन्होंने कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। काजोल की इस पोस्ट पर उनकी बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भी वीना देवगन को कमेंट कर जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा-, पिछले 22 सालों से मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन मुबारक। काजोल ने सासू मां वीना देवगन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना क्राइम पार्टनर कहा है। सासू मां के जन्मदिन पर शेयर की गई काजोल की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तस्वीर के काजोल ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी क्राइम पार्टनर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, आपकी हंसी कभी कम ना हो...

विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : instagram
अजय के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। 2019 में उनका निधन हो गया था। अजय और काजोल की शादी 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। काजोल ने शादी के बाद कुछ वक़्त के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। 2003 में बेटी नीसा का जन्म हुआ, जबकि 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था। 

4 of 5
काजोल - फोटो : instagram
वीरू देवगन के निधन के बाद उनकी वाइफ वीना काफी दिनों तक सदमें थी। हालांकि उस मुश्किल वक्त में काजोल हमेशा अपनी सास और पति अजय देवगन के साथ खड़ी रही। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ मिथिला पाल्कर और तन्वी आजमी ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिभंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म को रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया था। काजोल की यह फिल्म भावनाओं का एक रोलरकोस्टर थी, जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें रुला भी सकती थी। इसके अलावा काजोल आखिरी बार फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें