फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की हुई बॉलीवुड के 'सिंघम' की बेटी, काजोल बोलीं- 'हमेशा धड़कन रहोगी'

Sat, 20 Apr 2019 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram
अजय देवगन (Ajay  Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा 16 साल की हो गई हैं। न्यासा भले ही अभी अपनी पढा़ई कर रही हों लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। बेटी के जन्मदिन पर काजोल ने न्यासा के लिए एक पोस्ट लिखा। यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में काजोल ने अपनी प्यारी बेटी न्यासा के लिए कुछ ऐसा लिखा जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : facebook
काजोल ने इंस्टाग्राम पर न्यासा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- '16वां जन्मदिन तुम्हें बहुत मुबारक। मुझे आज भी वह अहसास है जब तुम्हें मैंने पहली बार हाथों में लिया था। यह अहसास कभी भी बदलेगा नहीं। कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाओ लेकिन तुम हमेशा मेरी धड़कन रहोगी।' काजोल और अजय दोनों अपनी बेटी न्यासा के दिल के बेहद करीब हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nysa Devgn and Ajay - फोटो : instagram
अजय देवगन अपने परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले अजय देवगन ने बेटी को ट्रोल करने को लेकर बयान दिया था। अजय के इस बयान ने सुर्खियां बटोरी थी। अजय एक इंटरव्यू में कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'

4 of 5
ajay devgn - फोटो : file photo
अजय देवगन ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि ये कैसे लोग होते हैं। मैं फोटोग्राफर से यही कहूंगा कि वो स्टारकिड को अकेला छोड़ दें। पैरेंट्स के फेमस होने का हर्जाना बच्चे क्यों भुगतें। बच्चों को स्पेस चाहिए होता है। वो हर समय तैयार होकर नहीं रह सकते हैं। इस तरह की चीजें होना बहुत दुखद हैं। मेरा बेटा कुछ चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn - फोटो : twitter
आपको बता दें, अजय की आने वाली फिल्में 'दे दे प्यार दे', 'तानाजी', 'भुज' और 'RRR' हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर हिट गई थी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि काजोल और अजय एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीस बज्मी ने फिल्म के लिए काजोल और अजय को अप्रोच किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें