फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहतीं काजोल, 90s की तस्वीर साझा कर लिखा- 'कसम से...'

Wed, 15 Jul 2020 04:13 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार अभिनेत्री काजोल ने अपनी अदाकारी से सभी के दिलों में जगह बनाई हुई है। 90 के दशक से ही काजोल सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। काजोल ने भी अब अपने 90 के दशक को एक बार फिर से याद किया है। उन्होंने इस समय की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। काजोल की तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में काजोल ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है। जिसे देख 90 के दशक की काजोल, सभी की निगाहों में उतर आई हैं। लेकिन काजोल खुद इस तस्वीर को देख अपनी हंसी रोक नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : amar ujala
काजोल ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसमें काजोल के बाल बिखरे हुए से नजर आ रहे हैं। तस्वीर में काजोल अपने चमकदार, लम्बे घने कर्ली बालों को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'क्या? कसम से यह हेयरस्टाइल ट्रेंड में था..एक जमाने में।' साथ ही कैप्शन के जरिए काजोल ने अपनी कसम तक खा ली है।
 

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काजोल के फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स इस तस्वीर को खूबसूरत बता रहे हैं। तो वहीं कई लोग तस्वीर के कैप्शन को पढ़कर अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : instagram
गौरतलब है कि काजोल अक्सर इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इससे पहले काजोल ने अपनी क्वारंटीन लाइफ के बारे में बताते हुए तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो अपने दोस्त से बात करती नजर आ रही थीं। ये दोस्त काजोल के घर में रखा एक स्टैच्यू था। काजोल इस तरह के कई मजेदार पोस्ट साझा करती रहती हैं।




पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ एक महीना, बहन श्वेता ने कहा- 'तुम्हारी मजूदगी अभी भी...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें