फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद ऐसी हो गई काजोल की मां तनुजा की हालत, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

Mon, 10 Jun 2019 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol, Tanuja - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बीते दिनों बहुत बुरे हालात से गुजरी हैं। 27 मई को उनके ससुर वीरू देवगन का निधन हो गया था इसके बाद उनकी मां तनुजा मुखर्जी बीमार हो गई थीं। उनहें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उनकी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के कई दिनों बाद काजोल ने अपनी मां की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बहुत कमजोर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kajol with mom Tanuja - फोटो : social media
इस तस्वीर में काजोल ने मां के कंधे पर सिर रखा हुआ है वहीं तनुजा बेटी का साथ पाकर मुस्कुराती दिख रही हैं। तस्वीरों में तनुजा की हालत बहुत बेहतर नहीं लग रही है। उनको देखकर साफ पता चल रहा है कि उनका वजन पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
Kajol with mom Tanuja - फोटो : Instagram
काजोल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। ये जो स्माइल आप देख रहे हैं ये एक सच्चा आभार है।' काजोल ने अस्पताल में अपनी मां का बहुत ख्याल रखा था। उनकी हॉस्पिटल के बाहर से कई तस्वीरें भी सामने आई थीं।

4 of 5
tanuja - फोटो : social media
काजोल की मां तनुजा 75 साल की हैं। वह अपनी छोटी बेटी तनीषा के साथ मुंबई में ही रहती हैं। तनुजा अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanuja - फोटो : social media
तनुजा ने 60 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। तनुजा को हाल ही में 'पितृऋण', 'ए डेथ इन द गंज', 'आरंभ' और 'सोनार पाहाड़' जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाओं में देखा गया था। तनुजा ने 'मेमदीदी', 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'नई रोशनी' , 'जीने की राह', 'हाथी मेरे साथी', 'अनुभव', 'मेरे जीवन साथी' और 'दो चोर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें