फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म की मशहूर 'विलेन' रह चुकी हैं ये पांच अभिनेत्रियां, 'खूनी- धोखेबाज' बनकर खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 21 Jun 2020 07:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल, रेखा, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी खूबसूरती के अलावा अभिनय की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। बहुत बार यह अभिनेत्रियां फिल्मों में अपने खास किरदारों के कारण लंबे समय तक चर्चा में भी बनी रहती हैं। उनमें से एक किरदार विलेन यानी खलनायिका का भी होता है। कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में रोमांटिक और कॉमेडी किरदार के अलावा विलेन का किरदार भी किया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर विलेन का किरदार निभाया। 
विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता, लेकिन साल 1997 में उन्होंने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने सीरियल किलर का किरदार निभाया था। काजोल ने फिल्म गुप्त में सीरियल किलर का किरदार निभाया था। पर्दे पर उनके विलेन किरदार को खूब पसंद किया था। फिल्म गुप्त में अभिनेता बॉबी देओल और अभिनेत्री मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूं तो रेखा के कई सदाबहार किरदार रहे हैं, लेकिन उनका मैडम माया कभी ना भूल पाने वाला किरदार है। उन्होंने फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में विलेन की भूमिका अदा की थी जिसमें उनका नाम माया होता है। यह फिल्म साल 1996 में आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे। 

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
जी हां, खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी विलेन बन चुकी हैं। वह फिल्म एतराज में अक्षय कुमार की जिंदगी की सबसे बड़ी विलेन बन जाती हैं और उनकी जिंदगी खराब कर देती हैं। फिल्म एतराज साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने साल 2008 में आई फिल्म रेस में नेगेटिव रोल किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म रेस में कटरीना कैफ के अलावा अभिनेता सैफ अली खान, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म कृष 3 में विलेन थीं। सुपरहीरो पर आधारित इस फिल्म में उनके किरदार का नाम काया था। इस किरदार में कंगना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म कृष 3 साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: Father's Day 2020: सलमान ने दिखाए पिता सलीम खान की जिंदगी के अलग-अलग रंग, कहा- 'बच्चे खुश तो पिता खुश'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें