फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद अपने इस सुपरहिट गाने पर थिरकीं काजोल, माधुरी दीक्षित ने बजाईं तालियां

Wed, 05 Sep 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर का गाना 'ये काली-काली आंखें' आज भी इतना फेमस है कि बस एक बार ये गाना बज जाए कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हुआ काजोल के साथ। काजोल अपने ही इस गाने को सुनते ही खुद को रोक नहीं पाईं और शानदार परफॉर्मेंस दे डाली।
 
विज्ञापन

2 of 4
kajol
दरअसल टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर काजोल अपनी आने वाली फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। काजोल के सामने जब उनके गानों पर प्रतियोगी डांस कर रहे थे, तब वह खुद को भी रोक नहीं पाईं और जैसे ही बाजीगर का गाना 'ये काली-काली आंखें बजने लगा, काजोल स्टेज पर खुद ही आ गईं और झूमकर नाचीं।

विज्ञापन

3 of 4
kajol
काजोल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल काजोल करीब 25 साल बाद अपने इस गाने पर थिरकती नजर आईं। ये गाना काजोल और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर का है। गाने को कोरियोग्राफ किया था अहमद खान ने। काजोल का डांस देखकर शो की जज माधुरी भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गईं।
 
विज्ञापन

4 of 4
kajol
बता दें काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। ‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें