फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: तीसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस काजोल? वीडियो देख फैंस ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल

Sat, 19 Mar 2022 09:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजोल - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने साल 1999 में एक्टर अजय देवगन के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं। शादी के बाद से ही काजोल कुछ ही गिने चुने प्रोजक्ट करती हैं, हालांकि वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक पार्टी से निकलते हुए स्पॉट किया गया, और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं, और उनके प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का सच।
विज्ञापन

2 of 4
kajol - फोटो : instagram
वायरल हो रहा वीडियो-
वायरल भयानी पेज से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें काजोल ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान काजोल फैंस को हैप्पी होली भी कहती दिखाई दीं। दरअसल एक्ट्रेस की ड्रेस काफी फिंटिंग की थी, जिसकी वजह से उनका टमी फ्लॉन्ट हो रहा था और जिसके बाद यूजर्स ने तरह तरह के कमेंट करने शुरु कर दिए।
विज्ञापन

3 of 4
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने किए ऐसे-ऐसे सवाल-
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, क्या वह (kajol) प्रेग्नेंट हैं? तो इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, ओह माय गॉड वह प्रेग्नेंट हैं! इसके अलावा भी कई यूजर्स इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए, हालांकि कई लोगों ने काजोल के सपोर्ट में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'दोस्तों कृपया उन्हें सांस लेने दें ... मैं उनका प्रशंसक नहीं हूं लेकिन उनकी उम्र को देखो वह स्वाभाविक दिखती है, उनकी सराहना करें ... 2 बच्चों की मां .... मुझे यकीन है कि वह तुम्हारी मां से कहीं ज्यादा हॉट है। इसी तरह से एक अन्य ने भी लिखा, 'हर कोई बॉडी शेमिंग क्यों कर रहा है? कृपया लोग सम्मान करें, जियो और जीने दो।
विज्ञापन

4 of 4
kajol - फोटो : instagram
अगर बात करें काजोल के वर्क फ्रंट की तो वह फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में लीड रोल में निभाती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म को निर्देशक रेवती निर्देशित करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक सच्ची कहानी से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें