फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ कुछ होता है' के सेट पर काजोल खो बैठी थीं अपनी याददाश्त, इस हादसे को आजतक नहीं भूले शाहरुख

Sat, 04 Aug 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
काजोल
फिल्म सेलेब्रिटीज को ग्लैमरस लाइफ यूं ही नहीं मिल जाती । परदे पर भले ही दर्शकों को कई दृश्य रोमांचित करते हों लेकिन इसके पीछे एक्टर्स की कड़ी मेहनत होती है । कई बार शूटिंग के वक्त ये सेलेब चोटिल भी हो जाते हैं । आज हम काजोल की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से जुड़ा एक किस्सा लेकर आए हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
kajol
1998 में आई काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है । उस वक्त ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी । फिल्म के गाने तो आज भी पहले प्यार की याद दिलाते हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
काजोल
करण जौहर इस फिल्म के डायरेक्टर थे । फिल्म के सेट पर 'ये लड़की है दीवानी' की शूटिंग चल रही थी । एक सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी । साइकिल चलाते हुए काजोल मुंह के बल गिर पड़ीं । 

4 of 7
Kajol
उनके घुटनों में चोट आई । साथ ही उनकी याददाश्त भी चली गई । इस बात की जानकारी उनके दोस्त ने दी थी । दोस्त के अनुसार, काजोल को अपने ब्वॉयफ्रेंड अजय देवगन के अलावा कुछ भी याद नहीं था । वो बस मॉरिशस के एक होटल में बैठकर रोए जा रही थीं ।
विज्ञापन

5 of 7
kajol
इसके बाद अजय से उनकी बात कराई गई । अजय ने उनको धीरे-धीरे सारी चीजें याद दिलाई हैं । तब जाकर कुछ दिनों बाद उनकी याददाश्त वापस आई थी । कई सालों बाद फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था ।
विज्ञापन

6 of 7
kajol
इस फिल्म में भी काजोल ने शाहरुख खान के साथ काम किया था । फिल्म के सेट पर काजोल ने एक बार फिर संतुलन खो दिया और वो गिर पड़ीं । इस बार कुछ घंटों के लिए उनकी याददाश्त चली गई थी । फिर अजय से उनकी बात करवाई और तब जाकर काजोल की याददाश्त वापस आई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kajol
इस किस्से को लेकर शाहरुख खान ने कपिल शर्मा के शो में उनका मजाक भी उड़ाया था । शाहरुख और काजोल की दोस्ती करीब 20 साल पुरानी है । शाहरुख, काजोल की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते । लेकिन काजोल कभी भी शाहरुख की बातों का बुरा नहीं मानती हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें