फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेलीकॉप्टर ईला' से आगे निकली 'तुम्बाड' लेकिन 3 दिन में 'जलेबी-फ्रायडे' के साथ सभी एक साथ हुईं क्रैश

Mon, 15 Oct 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
helicopter eela and fruday
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 4 फिल्मों की। इन फिल्मों में काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला', 'तुम्बाड', 'जलेबी' और गोविंदा का 'फ्रायडे' फिल्म शामिल हैं।  इस कड़ी में फिल्मों के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
kajol
सबसे पहले बात करते हैं काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की। इस फिल्म से काजोल ने 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है। काजोल ने इस फिल्म में ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपने बेटे पर हमेशा शक करती रहती है। इस फिल्म का काजोल ने जमकर प्रमोशन भी किया। यह फिल्म पहले दिन डगमगाती हुई जरूर दिखी लेकिन फिर इस फिल्म ने कलेक्शन में जोर पकड़ा। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 1.10 करोड़ और तीसरे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jalebi Tummbad film
वहीं 'तुम्बाड' फिल्म की बात करें तो 'हेलीकॉप्टर ईला' के बाद इस फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'तुम्बाड' ने पहले दिन 65 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि 'तुम्बाड' फिल्म अब तक कुल 3.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन केवल इन दोनों फिल्मों की रफ्तार ही ठीक ठाक है। बाकी दोनों फिल्मों 'जलेबी' और 'फ्रायडे' का बुरा हाल है।
 

 

4 of 5
fryday
'फ्रायडे' और 'जलेबी' फिल्म का पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जलेबी' फिल्म ने पहले दिन 40 लाख ,दूसरे दिन 60 लाख और तीसरे दिन 65 लाख का कलेक्शन किया। यानि कि यह फिल्म अब तक कुल 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल फ्रायडे फिल्म का है। गोविंदा की फिल्म आते ही यह बात तो पक्की हो जाती है कि लोगों को हंसने का खूब मौका मिलेगा। हालांकि फिल्म का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि इस बार गोविंदा की कॉमेडी भी लोगों को रास नहीं आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Helicopter Eela FryDay
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 1.10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। यह चारों ही फिल्में छोटे बजट की थी लेकिन चारों में से सिर्फ दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी पकड़ बनाए रखी। कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि 'हेलीकॉप्टर ईला', 'जलेबी' और 'फ्रायडे' फिल्म को पीछे छोड़कर 'तुम्बाड' फिल्म ने बाजी मार ली है। हालांकि चारों ही फिल्में बजट निकालने से कोसों दूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें