काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला', 'तुम्बाड', 'जलेबी' और गोविंदा की 'फ्रायडे' फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। इन चारों फिल्मों ने थोड़ी सी वीकेंड में रफ्तार पकड़ी थी लेकिन वीक डेज में फिर से मुंह के बल गिरीं। यह चारों फिल्में छोटे बजट की थीं ऐसे में लागत निकालना इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और यह फिल्में बजट निकालने से कोसों दूर हैं।