बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने आज (सोमवार) आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के तमाम कलाकार देवगन परिवार के साथ नजर आए। शाहरुख खान, सनी देओल समेत कई सितारे अजय-काजोल के घर पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।